फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: Two talented students from Lohardaga made their mark in UPSC exam

Jharkhand: लोहरदगा के दो होनहारों ने JPSC परीक्षा में लहराया परचम, गुलाम रजा व कृष्ण कुमार बने डिप्टी कलेक्टर

Sat, 26 Jul 2025 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लोहरदगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लोहरदगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

Jharkhand: गुलाम रजा समाजसेवी मकसूद खान के इकलौते पुत्र हैं। उनके पिता किसान हैं और मां गृहिणी। रजा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई रांची में पूरी की और वहीं रहकर जेपीएससी की तैयारी की।

विज्ञापन
jharkhand: Two talented students from Lohardaga made their mark in UPSC exam
गुलाम रजा व कृष्ण कुमार बने डिप्टी कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के दो होनहार युवाओं ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कैरो प्रखंड के गजनी पंचायत अंतर्गत गराडीह गांव के रहने वाले गुलाम रजा और टाटी गांव निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। जेपीएससी द्वारा जारी परिणाम सूची में गुलाम रजा ने 17वां और कृष्ण कुमार शुक्ला ने 96वां स्थान प्राप्त किया है। इनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर परिवार, गांव और जिले में हर्ष की लहर है।

गुलाम रजा: किसान का बेटा बना अफसर
गुलाम रजा, समाजसेवी मकसूद खान के इकलौते पुत्र हैं। उनके पिता किसान हैं और मां गृहिणी। रजा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई रांची में पूरी की और वहीं रहकर जेपीएससी की तैयारी की। सफलता के बाद उन्होंने कहा, “इस उपलब्धि का श्रेय सबसे पहले मैं अपने माता-पिता और गुरूजनों को देना चाहता हूं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।

विज्ञापन


पढ़ें:  'लगता है सीएम फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं' अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भड़के निशिकांत

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार शुक्ला: साधारण परिवार से असाधारण सफर
वहीं, कैरो प्रखंड के टाटी गांव निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला भी एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता प्रदीप शुक्ला एक अमीन हैं। कृष्ण कुमार ने भी अपने पूरे प्रयास से यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देता हूं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ। अगर मेहनत दिल से की जाए तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। दोनों युवाओं की इस सफलता से पूरे कैरो प्रखंड सहित लोहरदगा जिले में खुशी का माहौल है। लोगों ने दोनों परिवारों को बधाइयां दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि गुलाम रजा और कृष्ण कुमार की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे पूरे लोहरदगा जिले का नाम भी राज्य में ऊंचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed