रांची: अपहरण के बाद दो युवतियों से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आधा दर्जन युवकों ने दो युवतियों का अपहरण कर उनसे गैंगरेप किया। मामले में पीड़ित युवतियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार छह युवक रविवार शाम उस समय दो युवतियों को कार में डालकर ले गए जब वह बर्धमान कंपाउड़ की ओर जा रही थी। युवतियों ने बताया कि आरोपी उन्हें बरियातू की पहाड़ी पर ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने रविवार रात पीड़ित युवतियों को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों जैसे तैसे अपने घर पहुंची और मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
विधानसभा में भी उठा मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी उफान आ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विपक्ष की ओर से सोमवार को इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा दो युवतियों का अपहरण कर उनसे गैंगरेप का मामला काफी चिंता का विषय है। राज्य की राजधानी में इस तरह की घटनाओं का होना तो और भी चिंताजनक है।
झारखंड में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्िध देखने को मिली है। इस साल अगस्त तक अपहरण के 996 और रेप के 1261 मामले सामने आ चुके थे, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि तक अपहरण के 792 और रेप के 905 मामले सामने आए थे।