{"_id":"5ceaab97bdec22075a3be3c4","slug":"jharkhand-teacher-arrested-for-allegedly-writing-a-post-on-facebook-about-beef","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ को लेकर दो साल पहले फेसबुक पर लिखा था पोस्ट, पुलिस ने अब किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ को लेकर दो साल पहले फेसबुक पर लिखा था पोस्ट, पुलिस ने अब किया गिरफ्तार
Sun, 26 May 2019 08:37 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 26 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में एक बीफ पार्टी के समर्थन में दो साल पहले फेसबुक पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले झारखंड के एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज्य के एक सरकारी कॉलेज में शिक्षक है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में अनुबंध पर कार्य कर रहे जीतराई हांसदा को पुलिस ने शनिवार की रात साकची इलाके के एक गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
साकची पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि हांसदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हांसदा को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने आईआईटी मद्रास के छात्रों की ओर से आयोजित एक बीफ पार्टी के समर्थन में कथित रूप से एक पोस्ट लिखी थी, जिसे लेकर आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।