{"_id":"651c8266c4790a56b10543ab","slug":"jharkhand-soren-distributes-93-appointment-letters-candidates-selected-engineer-other-posts-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम सोरेन ने चयनित 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार के मोर्चे पर सरकार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम सोरेन ने चयनित 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार के मोर्चे पर सरकार गंभीर
Wed, 04 Oct 2023 02:39 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:39 AM IST
सार
इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार विभिन्न विभागों के तहत कई लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren
- फोटो : Twitter@HemantSorenJMM
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और अन्य पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। यहां कुल 93 युवाओं को सीएम द्वारा ज्वाइनिंग लैटर दिए गए हैं, जिनमें 47 उम्मीदवारों को सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) , जबकि 46 को विभिन्न विभागों के तहत लिपिक सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को निुयक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
कई लोगों को नियुक्ति पत्र देने की है योजना
इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार विभिन्न विभागों के तहत कई लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
सोरेन ने आगे कहा कि सरकार इस मोर्चे पर गंभीर है और पहले ही 10 हजार से 12 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुकी हैं। सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार अपने मौजूदा कर्मचारियों को पदोन्नति देने को लेकर भी गंभीर है। साथ ही रिक्त पद भी भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन