फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Seven arrested for killing elderly man on suspicion of practicing sorcery

Jharkhand: जादू-टोना के शक में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 06:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Seven arrested for killing elderly man on suspicion of practicing sorcery
पुलिसबल पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान भानु मुंडा (65 वर्षीय) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रांची से करीब अस्सी किलोमीटर दूर अर्की पुलिस थाना क्षेत्र के सेरेंघतु गांव में तीन सितंबर की रात उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूंटी के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार ने बताया कि चार सितंबर को अर्की पुलिस थाने में डायन प्रथा प्रतिषेध अधियनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। उन्होंने कहा,'सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक ओझा भी शामिल है, जिसने मुंडा और उसकी पत्नी बिरसपति देवी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई।'

जमशेदपुर में अपार्टमेंट में सिलेंडर फटने से महिला की मौत
जमशेदपुर के रामनगर इलाके में बुधवार को एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नीता गुप्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय नीता नाश्ता बना रही थीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि नीता गुप्ता का फ्लैट कडमा के बसंत विहार में स्थित रिहाइशी इमारत के तीसरे तल पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed