फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Saraikela woman allowed her 60 years old husband to have second marriage in desire of son

बेटे की चाहत में पत्नी ने 60 साल की उम्र में पति की 35 साल की महिला से शादी कराई

Fri, 20 Dec 2019 09:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Dec 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Saraikela woman allowed her 60 years old husband to have second marriage in desire of son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

झारखंड के सरायकेला में एक 60 साल के बुजुर्ग ने बेटे की चाहत में 35 साल की महिला से दूसरी विवाह कर लिया। बुजुर्ग ने अपना दूसरा विवाह अपनी पहली पत्नी की मर्जी से किया। बुजुर्ग लालमोहन महतो ने 35 साल की चैती महतो से पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। 

विज्ञापन


लालमोहन की पहली शादी 30 साल पहले सरला महतो से हुई थी। लालमोहन को सरला महतो से दो बेटियां हुईं, जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो गई है। जब पहली पत्नी से लालमोहन को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो पाई तो उसने दूसरा विवाह करने का निर्णय लिया। जिसके बाद लालमोहन ने चैती महतो से विवाह कर लिया। इस शादी में लालमोहन की पहली पत्नी के परिवार भी शामिल हुआ। 
विज्ञापन


युवती की भी नहीं हो रही थी शादी
क्षेत्र के समाजसेवी रामरतन महतो ने बताया कि अगर दोनों परिवार खुशी-खुशी आपस में संबंध बनाए रखें, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। लालमोहन महतो को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो सकी, जिस कारण पति-पत्नी ने निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि चैती महतो की भी शादी नहीं हो पा रही थी और धीरे-धीरे उसकी उम्र भी बढ़ती जा रही थी। ऐसे में दोनों ही परिवार के लिए यह ठीक निर्णय रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed