फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand rural development dept chief engineer suspended following arrest by ED

Jharkhand: झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता निलंबित, ईडी की गिरफ्तारी के बाद की गई कार्रवाई

Tue, 28 Feb 2023 12:49 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Feb 2023 12:49 AM IST
सार

रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 23 फरवरी को राम को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। वह कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन
Jharkhand rural development dept chief engineer suspended following arrest by ED
झारखंड सचिवालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद की गई है। झारखंड सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 23 फरवरी को राम को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। वह कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रक्षेत्र) के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार राम को झारखंड शासकीय सेवक नियम-2016 के तहत प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किए जाने की तारीख 23 फरवरी 2023 से अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। गौरतलब है कि वीरेन्द्र कुमार राम को प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के मामले में लंबी पूछताछ के बाद 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड की राजधानी रांची में एजेंसी के कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद राम को ईडी की हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा 21 फरवरी को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड, बिहार और दिल्ली के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि वह ईडी को जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे।


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राज्य सतर्कता ब्यूरो की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है, जिसमें सरकारी काम के अनुदान के बदले कुछ कथित कमीशन का भुगतान किया गया था। और यह आय से अधिक संपत्ति के कथित कब्जे से जुड़ा हुआ मामला है। राम के ठिकानों पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद, करोड़ों रुपये के जेवरात एवं करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियां बरामद हो चुकी हैं और मामले में अभी पूछताछ और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed