फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand reports 2514 fresh COVID cases 3898 recoveries and four deaths on Tuesday

झारखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के 2514 नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत

Wed, 19 Jan 2022 02:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand reports 2514 fresh COVID cases 3898 recoveries and four deaths on Tuesday
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : PTI

झारखंड में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,514 मामले सामने आए, इनमें चार रोगियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी रांची में 829 और इसके बाद जमशेदपुर में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले। 

राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 31,747 मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में 3,898 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस दौरान राज्य में कुल 63, 575 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 5,213 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

 
झारखंड में तेज गति से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में मौजूदा कोविड-19 संबंधित प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। झारखंड में कोविड मामले की वृद्धि दर एक प्रतिशत के करीब है, जो राष्ट्रीय औसत 0.45 प्रतिशत से लगभग दोगुना है। इतना ही नहीं झारखंड में कोविड के मामलों के दोगुने होने की अनुमानित दर राष्ट्रीय औसत 154 के मुकाबले सिर्फ 75.8 दिन है। आंकड़ों से जाहिर है कि राज्य में नए कोविड मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक गति से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिले ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों वैरिंएंट
झारखंड में ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों वैरिंएंट मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा था कि पिछले हफ्ते इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर को जीनोम सीक्वैंसिंग के लिए कुछ सैंपल भेजे थे उन अलग-अलग सैंपल में ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों वैरिएंट का पता चला था।

ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रमित डेल्टा वैरिएंट
स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर में करीब तीन दर्जन सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे, जिनमें से कई डेल्टा वेरिएंट संक्रमित पाए गए। हालांकि डेल्टा को कम संक्रामक पाया गया है, लेकिन इसका प्रभाव कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की तुलना में अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed