फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand ranchi coronavirus covid 19 cases hike people are in queue for cremation for their family member due to high no of deaths

दुखद: अंतिम संस्कार के लिए इंतजार, बेटा बोला- 40 घंटे में भी नहीं दे पाया पिता को अंतिम विदाई

Mon, 12 Apr 2021 03:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 12 Apr 2021 03:37 PM IST
सार

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले दस दिनों में वहां 36 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद शमशान घाट और कब्रिस्तान पर लोगों की लंबी लाइनें लग गई हैं।

विज्ञापन
jharkhand ranchi coronavirus covid 19 cases hike people are in queue for cremation for their family member due to high no of deaths
झारखंड : रांची में कोरोना हुआ बेकाबू - फोटो : PTI

विस्तार

देश के बड़े-बड़े शहरों और राज्यों के बाद अब छोटे राज्यों और शहरों में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि पिछले कई दिनों से एक लाख से ज्यादा मामले रोजाना दर्ज किए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के साथ-साथ कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


देश के कई इलाकों में हालात इतने खराब हो गए हैं कि अस्पतालों में भर्ती के साथ-साथ शमशान घाट और कब्रिस्तान में वेटिंग की लंबी लाइनें लग रही हैं। अपने परिवार वालों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि एक शख्स को अपने पिता का अंति संस्कार करने के लिए 40 घंटे का इंतजार करना पड़ा। शख्स का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए कहीं से कोई भी मदद नहीं मिली। 
विज्ञापन


झारखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे है। पहले तो राज्य में बिस्तरों की कमी देखी गई और अब दाह संस्कार के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। राजधानी रांची में कुछ ऐसे ही हालात बन गए हैं। शवों को शमशान घाट ले जाया जा रहा है लेकिन लंबी लाइनों में इंतजार करने के बाद शवों का नंबर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हालात और खराब रहे। हरमू स्थित शमशान घाट में कोरोना संक्रमित मरीजों के 13 शव लाए गए। यहां कोरोना से मरने वाले मरीजों के शवों का गैस क्रिमेटोरियम में दाह संस्कार किया गया लेकिन कुछ देर के बाद ही मशीन में खराबी आ गई और शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

इसके बाद मृतकों के परिजन घंटों शवों को शमशान घाट के बाहर लेकर खड़े रहे। काफी देर के बाद जिला प्रशासन के निर्देश के बाद इन शवों को घाघरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। यही नहीं शमशान घाट ले जा रहे एंबुलेंस के ड्राइवर भी काफी परेशान रहे। गर्मी में उन्हें घंटों पीपीई किट पहनना पड़ा। 


बता दें कि रांची में मृतकों का आंकड़ा पिछले दस दिनों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। पिछले दस दिनों में कुल 36 लोगों की मौत हुई है, ये सभी लोग रांची के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed