{"_id":"61a6b1659250a050526c3307","slug":"jharkhand-police-arrested-seven-people-with-the-main-shooter-in-the-property-dealer-of-wasseypur-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : पुलिस ने वासेपुर के प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : पुलिस ने वासेपुर के प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 01 Dec 2021 04:49 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, धनबाद
पीटीआई, धनबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:49 AM IST
सार
धनबाद पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को वासेपुर के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या मामले में शामिल मुख्य शूटर और छह अन्य को गिरफ्तार किया है।मुख्य शूटर और छह अन्य लोगों के पास से दो पिस्तौल, छह कारतूस, आठ मोबाइल फोन, देशी हथगोले और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झारखंड में धनबाद जिला पुलिस ने मंगलवार को वासेपुर के प्रॉपर्टी डीलर नन्हे खान की हत्या में कथित रूप से शामिल मुख्य शूटर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय खान की 24 नवंबर को जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जहां वह किसी काम से गया था।
विज्ञापन
धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अधिकारियों के एक विशेष दस्ते ने मंगलवार सुबह 4 बजे मुख्य आरोपी प्रिंस खान के फार्म हाउस पर छापा मारा और मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि उनके पास से दो पिस्तौल, छह कारतूस, आठ मोबाइल फोन, देशी हथगोले और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। नन्हे खान की हत्या के तुरंत बाद प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था और हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
मुख्य शूटर की पहचान मोहम्मद राशिद हसन के रूप में हुई है। पिछले हफ्ते पुलिस ने प्रिंस खान के घर पर छापेमारी की थी और दो अन्य लोगों के साथ उनकी मां को गिरफ्तार किया था, जिन पर साजिशकर्ताओं में शामिल होने का संदेह था।
एसएसपी ने कहा कि उसके घर से छह देशी हथगोले और चार लग्जरी कारें जब्त की गईं। उन्होंने कहा कि हत्या और जबरन वसूली के आरोपों का सामना कर रहे प्रिंस का अभी पता नहीं चल पाया है।