फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand plane

झारखंड: उड़ने को बेताब तीन जहाज़

Wed, 06 Aug 2014 09:23 AM IST
नीरज सिन्हा/झारखंड से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
नीरज सिन्हा/झारखंड से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Wed, 06 Aug 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
jharkhand plane

झारखंड के युवाओं की विमान उड़ाने की चाह अब तक सपना ही बनी हुई है जबकि फ्लाइंग प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार ने तीन नए जेलिन विमान खरीदे हैं। इनके रख-रखाव और इंजीनियरों, कर्मचारियों के वेतन पर सालाना तकरीबन एक करोड़ रुपए खर्च होते हैं।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती कहते हैं कि ढाई साल से फ्लाइंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के तमाम प्रयास अब तक सफल नहीं हो सके हैं, जबकि कुछ महीनों में यह काम हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


इस देरी के लिए वह नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) के रवैए को जिम्मेदार ठहराते हुए कहते हैं, "एक के बाद एक अड़चन बताकर हमें परेशान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।'' इस बारे में डीजीसीए का पक्ष जानने के प्रयास किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सपना ही रह गया'

चक्रवर्ती कहते हैं कि एक महीने में प्रशिक्षण केंद्र और उड़ान परीक्षण की अनुमति नहीं मिली, तो वह डीजीसीए के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराएंगे और राज्य सरकार को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई का दावा करेंगे।

इंजीनियिंरग के छात्र शशि कहते हैं कि करियर के लिहाज से राज्य में सरकारी फ्लाइंग प्रशिक्षण केंद्र संभावनाओं का द्वार हो सकता था, लेकिन छात्र इसका लाभ नहीं उठा सके। दरअसल यह प्रशिक्षण महंगा है, लिहाजा दूसरे राज्यों या निजी प्रशिक्षण केंद्र में जाना सबसे वश की बात नहीं।

झारखंड छात्र संघ के एस अली कहते हैं कि इस क्षेत्र में यहां संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन प्रशिक्षण केंद्र न होने से छात्रों के एक बड़े तबके के लिए यह सपना जैसा रह गया है। राज्य सरकार की दुमका में भी फ्लाइंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना थी, लेकिन वह भी अधर में है।


राज्य सरकार का कल्याण विभाग झारखंड के जनजातीय युवकों को पायलट प्रशिक्षण दिलाने के लिए दूसरे राज्यों में भेजता रहा है। अभी एक बैच के छात्र बिलासपुर समेत दो केंद्रों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed