फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand palamu covid-19 updates tribal majority village witness 20 deaths in past 20 days administration order to probe

झारखंड: क्या आदिवासी इलाकों में भी कोरोना का कहर, पिछले 20 दिन में 23 लोगों की मौत

Sat, 22 May 2021 02:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 May 2021 02:43 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के आदिवासी बहुत गांव में पिछले 20 दिनों में 23 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हजारीबाग के एक और गांव में 12 दिनों में 10 लोगों ने दम तोड़ा है। 

विज्ञापन
jharkhand palamu covid-19 updates tribal majority village witness 20 deaths in past 20 days administration order to probe
झारखंड के पलामू में कोरोना से दो मरीजों की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट आ रही हो लेकिन कोरोना का कहर अब राज्यों के छोटे-छोटे गांवों तक पहुंच गया है। झारखंड के पलामू जिले के आदिवासी बहुल गांव में पिछले 20 दिनों में 23 मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


दो लोगों की मौत कोरोना से हुई
मेदिनीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सुआ और कोडिया गांव में पिछले 20 दिनों में 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई, जबकि सुआ गांव में नौ मौत और कोडिया गांव में 14 मौतें हुईं। पलामू जिले के उपजिलाधिकारी शशिरंजन ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों की मौत प्राकृतिक है तो कुछ लोगों की मौत पहले से पनपी बीमारी की वजह से हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शुरू की जांच
इसके अलावा हजारीबाग जिले में भी 12 दिन में 10 लोगों की मौत हुई है। हजारीबाग जिले के खुटरा गांव में पिछले 12 दिनों में दस लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा अपने आप में चौंकाने वाला है। पलामू जिले के उपजिलाधिकारी शशिरंजन ने कहा कि यहां जिला प्रशासन और मेडिकल टीम ने जांच की। कोविड डाटा के रिकॉर्ड का सर्वे किया जा रहा है। इन गांव में कोविड मरीजों को ऑक्सीमीटर दिया जा रहा है। 


ये मौतें 25 अप्रैल और 15 मई के बीच हुई हैं। क्षेत्रीय कमिश्नर जटाशंकर चौधरी ने बताया कि उन्होंने उपजिलाधिकारी को गांव में मेडिकल कैंप लगाने के साथ-साथ कोविड-19 टेस्ट की सुविधा प्रदान करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed