फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Notorious criminal W Singh surrenders before Palamu Police

Jharkhand: कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह ने पलामू पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, कई मामलों में रह चुका है वांचित

Mon, 18 Aug 2025 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 02:29 PM IST
सार

Jharkhand: 2005 से अपराध की दुनिया में सक्रिय डब्लू सिंह पर हत्या, रंगदारी और कई गंभीर मामलों में कुल 37 आपराधिक कांड दर्ज हैं। वर्ष 2014 में लातेहार से पहली बार जेल गया था, लेकिन 2018 में रिहा होने के बाद लगातार सात साल तक फरार रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा।

विज्ञापन
Jharkhand: Notorious criminal W Singh surrenders before Palamu Police
 कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलामू, गढ़वा और लातेहार क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने रविवार रात 10:30 बजे पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष मेदिनीनगर टाउन थाना में सरेंडर किया।

विज्ञापन

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में मेदिनीनगर के पूर्व थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है और मुख्यधारा में शामिल होने वालों के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। नक्सली हों या संगठित अपराध से जुड़े लोग पुलिस की अपील है कि वे अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: लोहरदगा में जहरीले सांप ने दादा-पोते को काटा, दोनों की मौत; परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 से अपराध की दुनिया में सक्रिय डब्लू सिंह पर हत्या, रंगदारी और कई गंभीर मामलों में कुल 37 आपराधिक कांड दर्ज हैं। वर्ष 2014 में लातेहार से पहली बार जेल गया था, लेकिन 2018 में रिहा होने के बाद लगातार सात साल तक फरार रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा। वर्तमान में वह शहर थाना क्षेत्र के हत्या एवं रंगदारी के चार गंभीर मामलों में वांछित था। डब्लू सिंह के आत्मसमर्पण के बाद पलामू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस का बोझ भी कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed