Jharkhand: लोहरदगा में जहरीले सांप ने दादा-पोते को काटा, दोनों की मौत; परिजनों में कोहराम
Jharkhand: बताया जाता है कि मृतक बालक अमित के पिता लूतू मुंडा की तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। वहीं नरेश मुंडा की पत्नी भी उसे और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। इस दुखद हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरा गांव में जहरीले सांप के काटने से दादा और पोते की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धौरा गांव निवासी स्व. छेदू मुंडा का 50 वर्षीय पुत्र नरेश मुंडा बीती रात अपने पुत्र, पुत्री और एक पोते के साथ घर के आंगन में बिछावन बिछाकर सोया हुआ था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने नरेश मुंडा और उसके सात वर्षीय पोते अमित मुंडा को डंस लिया।
पढ़ें: रिम्स-2 के निर्माण को लेकर नगड़ी में सियासी संग्राम, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कह दी यह बात
परिजनों को जब घटना का पता चला तो दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बालक अमित के पिता लूतू मुंडा की तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। वहीं नरेश मुंडा की पत्नी भी उसे और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। इस दुखद हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।