{"_id":"6324345418ea047e03249917","slug":"jharkhand-news-two-policemen-suspended-in-singhbhum-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में निलंबित
Fri, 16 Sep 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:02 PM IST
सार
एमजीएम थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव उरांव को बृहस्पतिवार को कोतवाली थाना का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के सिंहभूम जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभात कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना के उप निरीक्षक अमित कुमार रविदास और सुरेंद्र कुमार शर्मा को कथित रूप से लापरवाही बरतने, असंवेदनशीलता, मनमानी कार्यशैली और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। दोनों निलंबित उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि एमजीएम थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव उरांव को बृहस्पतिवार को कोतवाली थाना का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।