फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Ranchi SSP Chandan Kumar Sinha celebrated Holi with policemen gave wishes by singing Fagua

Jharkhand News: रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों संग मनाई होली, फगुआ गाकर दी शुभकामनाएं

Sat, 15 Mar 2025 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

Police Celebrated Holi: ड्यूटी करते हुए पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार मनाया। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। साथ ही फगुआ गीत गाकर शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Jharkhand News Ranchi SSP Chandan Kumar Sinha celebrated Holi with policemen gave wishes by singing Fagua
होली मनाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का आयोजन राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में हुआ। आम जनता के साथ रांची पुलिस भी होली के रंग में रंगी नजर आई। रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आवास पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का आयोजन किया गया। रांची के तमाम पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए और एकजुटता के साथ होली के त्योहार को मनाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों के शव मिले, पत्थर मारकर हत्या की आशंका
विज्ञापन


होली का त्योहार खुशियों का सौगात लेकर आता है। राजधानी रांची में लोग उत्साह के साथ शांति पूर्वक होली मनाए। इसका श्रेय रांची पुलिस को जाता है। त्योहार के दौरान ड्यूटी के साथ पुलिसकर्मी होली मनाते हुए नजर आए। दरअसल, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मी उत्साह और उमंग के साथ होली मनाते हुए नजर आए। फगुआ का गीत रांची SSP समेत SDO उत्कर्ष कुमार, ADM लॉ एंड ऑर्डर रांची राजेश्वर नाथ आलोक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गुनगुनाया गया, जो होली का उत्साह दोगना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




SSP चंदन कुमार सिन्हा ने फगुआ गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दी। जनता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले रांची के पुलिसकर्मी समय निकालकर होली के त्योहार को खुशी-खुशी मनाते हुए नजर आए। रांची SSP चंदन सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में मिल जाएगा झारखंड', गिरिडीह हिंसा पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस और सोरेन सरकार को घेरा

होली के मौके पर SSP चंदन कुमार सिन्हा भी खुद को रोक नहीं पाए। परंपरा के अनुसार, उन्होंने खुद फगुआ गीत गाया। जो की सभी पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाने का काम किया। फगुआ गीत गाकर रांची SSP ने शुभकामनाएं दी। मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने फगुआ गीत के जरिए कहा, होली हो या रामनवमी या विधानसभा चुनाव फिर सावन महीना, पुलिस को छुट्टी नहीं मिलती है। जनता के लिए पुलिस हमेशा उपलब्ध है। रांची की जनता न घबराए। रांची पुलिस उनके सुरक्षा के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed