फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Hemant Soren and Babulal Marandi reached to meet Padmashree Karia Munda admitted in hospital

Jharkhand: अस्पताल में भर्ती पद्मश्री कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे CM हेमंत; पूर्व CM मरांडी ने भी जाना हाल

Wed, 23 Jul 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Jul 2025 07:55 PM IST
सार

Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेने ने कहा कि कड़िया मुंडा झारखंड के गौरव हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand News: Hemant Soren and Babulal Marandi reached to meet Padmashree Karia Munda admitted in hospital
अस्पताल में वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा का हाल-चाल लेते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता और खूंटी के पूर्व सांसद पद्मश्री कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अस्पताल पहुंचे और कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से इलाज की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में मौजूद मीडिया से बातचीत में कहा कि कड़िया मुंडा झारखंड के गौरव हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में कोई लापरवाही न हो और कड़िया मुंडा को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल संतोष कुमार ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हेमंत सोरेन की यह मुलाकात न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जा रही है। कड़िया मुंडा सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक चेतना के प्रमुख प्रतिनिधि हैं, जिनका योगदान राज्य के सामाजिक विकास और आदिवासी अस्मिता के लिए अमूल्य रहा है।

 
वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा की बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं
कड़िया मुंडा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे कई बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया था। हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: CBI ने उपडाकपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पहली किश्त के रूप में ले रहा था घूस
 
बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं ने भी की मुलाकात
मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अस्पताल में कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed