{"_id":"688081da06aef803eb05e19b","slug":"jharkhand-news-justice-tarlok-singh-chauhan-took-oath-as-chief-justice-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल संतोष कुमार ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल संतोष कुमार ने दिलाई शपथ
Wed, 23 Jul 2025 12:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:02 PM IST
सार
झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए हैं। न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद।
विज्ञापन
शपथ लेते जस्टिस तरलोक सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार की को राजभवन में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड आए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। वे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले दिए हैं।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके कार्यभार संभालने से न्यायिक व्यवस्था में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायिक जगत को उनसे सकारात्मक दिशा और न्यायिक सुधार की अपेक्षा है।
विज्ञापन