{"_id":"60d060798ebc3ea4280f0511","slug":"jharkhand-news-girl-gang-raped-in-pakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Jun 2021 03:18 PM IST
अजय सिंह
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:18 PM IST
सार
पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी जहां से संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ घुमाने के लिए ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली जिसके आधार पर छापामारी कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
हिरणपुर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी जहां से शुक्रवार की देर शाम संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ घुमाने के लिए ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सिकीय जांच कराई। साथ ही पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।