फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jhatkhsnd: BJP leaders paid tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary

Jhatkhsnd: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Sat, 16 Aug 2025 06:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। झारखंड विधानसभा परिसर में लगी उनकी प्रतिमा और भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
 

विज्ञापन
Jhatkhsnd: BJP leaders paid tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा और प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व का नाम हैं। मां भारती के सच्चे सपूत और कवि हृदय अटल जी झारखंड की जनता के दिलों में बसते हैं।” उन्होंने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से विकसित भारत की नींव रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांव-शहर की दूरियां कम कीं। पोखरण परमाणु परीक्षण से उन्होंने दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अटल जी ने न सिर्फ अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया, बल्कि आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण में भी क्रांतिकारी कदम उठाए। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल जी जीवन पर्यंत अजातशत्रु रहे। सभी राजनीतिक दलों में उनका वही सम्मान था जो भाजपा में था। उन्होंने अपने जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित किया और विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, सुबोध सिंह गुड्डू, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, अरुण झा, सूरज चौरसिया, सुनील साहू, दीनदयाल वर्णवाल और संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed