{"_id":"626f7b14f1de9b08520e2c9d","slug":"jharkhand-new-liquor-policy-implemented-2-may-2022-only-qr-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः आज से क्यूआर कोड पर बिकेगी शराब, सरकार की नई उत्पाद नीति लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः आज से क्यूआर कोड पर बिकेगी शराब, सरकार की नई उत्पाद नीति लागू
Mon, 02 May 2022 12:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 May 2022 12:02 PM IST
सार
झारखंड में शराब की अवैध तस्करी रोकने व राजस्व बढ़ाने के लिए ट्रैक एंड ट्रेस पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में आज से नई उत्पाद नीति के अनुसार शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके तहत शराब की अवैध तस्करी रोकने व राजस्व बढ़ाने के लिए ट्रैक एंड ट्रेस पर जोर दिया जाएगा। यानी कि क्यूआर कोड को ट्रैक करने के बाद ही शराब मिलेगी। इस नीति का सख्ती से अनुपालन के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी सहायक आयुक्त उत्पाद तथा अधीक्षक उत्पाद को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
क्यू आर कोड से ट्रैक करने से टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम
क्यू आर कोड के माध्यम से शराब बेचने के पीछे सरकार का उद्देश्य टैक्स चोरी पर लगाम लगाना है। झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से शराब बिक्री होगी। इसके लिए राज्य के सभी मंडलों में 1-1 गोदाम खोला जाएगा। फिलहाल 2 गोदाम भी खोले गए हैं और उसी के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में शराब की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन