फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Minister Sudhivya Kumar review meeting of Urban Development and Housing Department Ranchi News

Jharkhand: नगर विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री सुदिव्य बोले- मास्टर प्लान के तहत हो शहरों का विकास

Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति और सेप्टेज प्रबंधन योजनाओं में हो रही देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें।

विज्ञापन
Jharkhand Minister Sudhivya Kumar review meeting of Urban Development and Housing Department Ranchi News
बैठक में मंत्री के निर्देश नगरीय विकास में कोई बाधा न आए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के अन्य शहरों के सुनियोजित और समग्र विकास के उद्देश्य से नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।

विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाए। साथ ही शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाए, जिससे भविष्य में नगरीय विकास में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास योजनाबद्ध ढंग से किया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजल आपूर्ति और सेप्टेज प्रबंधन योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हेमंत कैबिनेट ने 8900 शिक्षकों की बहाली पर लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट्स इनोवेशन योजना को भी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री द्वारा दिए गए निर्देश  

  • जलापूर्ति और सेप्टेज प्रबंधन योजनाओं में हो रही देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में भूमि की अनुपलब्धता की समस्या को लेकर मुख्य सचिव स्तर पर स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित की जाएगी।
  • रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (ABD) मॉडल लागू किया जाएगा। इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए ड्रोन सर्वे कराकर प्रॉपर्टी टैक्स का प्रभावी संग्रह सुनिश्चित किया जाएगा।
  • राजधानी रांची में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही, सभी प्रमुख मार्गों के रखरखाव के निर्देश भी दिए गए।
  • निर्माणाधीन रविंद्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर रविंद्र जयंती के अवसर पर उसका उद्घाटन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो ने कांग्रेस MLA श्वेता सिंह पर लगाया हमला करने का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज
 

बैठक में यह रहे मौजूद 
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA के निदेशक अमित कुमार, DMA निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्स्ना सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, JUIDCO के तकनीकी और प्रशासनिक परियोजना निदेशक सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed