फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   dhanbad katras illegal coal mine collapse two dead rescue operation

झारखंड: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत की सूचना; मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Sun, 13 Sep 2026 01:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

धनबाद के कतरास स्थित केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह करीब सात बजे अवैध कोयला खदान की चाल धंसने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायलों को मलबे से निकालकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
dhanbad katras illegal coal mine collapse two dead rescue operation
धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में रविवार सुबह अवैध कोयला खदान की चाल धंसने से बड़ा हादसा होने की सूचना है। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में सुबह करीब सात बजे हुए हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

कोयला काटने और चुनने सुरंग में गए थे लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंग में कोयला काटने और चुनने के लिए गए थे। इसी दौरान सुरंग का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे वहां मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुदाल, गैंता समेत दूसरे साधनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

तीन घायलों को नर्सिंग होम में कराया भर्ती

हादसे के बाद तीन घायलों को भी मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अवैध सुरंग के मलबे के नीचे अभी कई और लोग दबे हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके की अवैध सुरंगों से निकाले गए कोयले को बाइक के जरिए आसपास के बाजारों में बेचने का काम किया जाता था। हादसे के समय भी कुछ लोग इसी तरह सुरंग के अंदर कोयला काटने और चुनने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत और लोगों के दबे होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, हादसे में दो लोगों की मौत और अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत और बचाव अभियान के साथ अधिकारियों की जांच जारी है। इसी के बाद मृतकों, घायलों और मलबे में दबे लोगों की वास्तविक संख्या के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed