फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Elections for the FJCCI are underway in Jharkhand; enthusiasm is evident among the voters.

झारखंड: चेंबर चुनाव के लिए मतदान जारी, 4200 मतदाता करेंगे नए सत्र की कार्यकारिणी का फैसला

Sun, 13 Sep 2026 01:54 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

रांची के हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। अध्यक्ष पद के साथ 21 कार्यकारिणी सदस्यों और तीन प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चुनाव के लिए करीब 4200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Elections for the FJCCI are underway in Jharkhand; enthusiasm is evident among the voters.
रांची में चेंबर चुनाव की जंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान जारी है। चुनाव के तहत 21 कार्यकारिणी सदस्यों और तीन प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती शुरू की जाएगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तीन टीमों के प्रत्याशी मैदान में

एफजेसीसीआई चुनाव में तीन टीमों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें टीम तुलसी पटेल, टीम मुकेश अग्रवाल और पी-21 शामिल हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष समेत 21 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने पिछले कई दिनों से जोरदार प्रचार अभियान चलाया था। शुक्रवार देर शाम प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

विज्ञापन

करीब 4200 मतदाता करेंगे मतदान

चुनाव में चेंबर के करीब 4200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं के लिए मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एफजेसीसीआई के नए सत्र की कार्यकारिणी का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा।

अब तक करीब 20 फीसदी मतदान

चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा और अंचल किंकर ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चेंबर के करीब चार हजार सदस्य हैं और अब तक करीब 700 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस तरह अब तक लगभग 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed