{"_id":"5f8130f58ebc3e5be028c0ca","slug":"jharkhand-maoists-posters-against-center-govt-aatma-nirbhar-yojna-in-chatra-people-in-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: माओवादियों ने केंद्र की आत्मनिर्भर योजना के खिलाफ लगाए पोस्टर, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: माओवादियों ने केंद्र की आत्मनिर्भर योजना के खिलाफ लगाए पोस्टर, दहशत में लोग
Sat, 10 Oct 2020 09:27 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, चतरा
पीटीआई, चतरा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
माओवादी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चतरा जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने पोस्टर चिपकाकर दहशत फैला दी, जिसमें संगठन ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी आत्मनिर्भर भारत योजना को महज ‘लॉलीपॉप’ बताया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर जनता से सरकार के झांसे में नहीं आने की बात कही है। माओवादियों द्वारा क्षेत्र में पोस्टरबाजी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटा दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को भी राजपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित केंदुआ सहोर गांव में माओवादियों के नाम पर पोस्टर लगाए गए थे। 12 घंटे के अंदर दूसरी बार है जब शुक्रवार को प्रतिबंधित माओवादी संगठन की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
राजपुर थाने से मामूली दूरी पर स्थित राजपुर बाजार में पोस्टर चिपकाकर माओवादियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। जिले का राजपुर थाना क्षेत्र बिहार और झारखंड का सीमावर्ती इलाका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में यह इलाका पूर्व से ही चिन्हित रहा है।
बता दें कि क्षेत्र में दो बार हुए माओवादी हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। काफी अर्से तक यह इलाका नक्सली गतिविधियों को लेकर शांत रहा। लेकिन पोस्टरबाजी की घटना के बाद क्षेत्र में किसी अनहोनी की आशंका से दहशत का वातावरण बन गया है।