फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Lone NCP MLA threatens to withdraw support to Soren govt 150-year-old idol stolen recovered

Jharkhand: NCP के एकमात्र विधायक ने सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी; 50 साल पुरानी मूर्ति बरामद

Mon, 09 Oct 2023 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

Jharkhand: हुसैनाबाद से विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने 2020 में झारखंड में सोरेन सरकार को इस शर्त पर समर्थन दिया था कि हुसैनाबाद को एक जिला बनाया जाएगा, लेकिन यह शर्त अब तक पूरी नहीं की गई।

विज्ञापन
Jharkhand Lone NCP MLA threatens to withdraw support to Soren govt 150-year-old idol stolen recovered
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर 31 अक्तूबर तक पलामू जिले के एक उपमंडल हुसैनाबाद को अलग जिला नहीं बनाया गया तो वह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे।

विज्ञापन


हुसैनाबाद से विधायक सिंह ने कहा कि पार्टी ने 2020 में झारखंड में सोरेन सरकार को इस शर्त पर समर्थन दिया था कि हुसैनाबाद को एक जिला बनाया जाएगा, लेकिन यह शर्त अब तक पूरी नहीं की गई। अगर झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार 31 अक्टूबर तक हुसैनाबाद को जिला घोषित नहीं करती है, तो मैं एक नवंबर को सरकार से समर्थन वापस ले लूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह झारखंड में राकांपा के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमारे गुट ने केंद्र की राजग सरकार को समर्थन दिया है। हालांकि, लोगों की आकांक्षाओं को देखते हुए मैंने अभी भी झारखंड में सत्तारूढ़ सरकार को अपना समर्थन जारी रखा है, लेकिन सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से चोरी हुई 150 साल पुरानी मूर्ति बरामद, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
दूसरी ओर पलामू जिले में 150 साल पुराने एक मंदिर से चोरी हुई बेशकीमती मूर्ति को मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सोमवार को गढ़वा जिले से मूर्ति भी बरामद कर ली गई।


पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर की रात मेदिनीनगर में कोयल नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर से 'अष्टधातु' से बनी भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के चांदी के मुकुट चोरी हो गए थे। मंदिर के पुजारी सुनील कुमार चौबे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed