Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 'Land of farmers is being forcibly snatched in NTPC's Chatti-Bariyatu project', former MLA alleges

Jharkhand: 'NTPC की चट्टी-बरियातू परियोजना में जबरन छीनी जा रही रैयतों की जमीन', पूर्व विधायक ने लगाया आरोप

Mon, 18 Aug 2025 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

Jharkhand: अम्बा प्रसाद का कहना है कि वे लगातार उचित मुआवजा, रोजगार और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर संघर्ष करती रही हैं, लेकिन कंपनी मालिक की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: 'Land of farmers is being forcibly snatched in NTPC's Chatti-Bariyatu project', former MLA alleges
पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने एनटीपीसी की चट्टी-बरियातू परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। अम्बा प्रसाद का आरोप है कि परियोजना के नाम पर रैयतों की जमीन जबरन छीनी जा रही है। इस विरोध में प्रशासन से अनुमति लेकर शांतिपूर्ण धरना भी आयोजित किया गया था।



पढ़ें: कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह ने पलामू पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, कई मामलों में रह चुका है वांचित

विज्ञापन

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे दक्षिण भारत के भाजपा सांसद सी. एम. रमेश और उनके भाई सी. एम. राजेश का नाम लिया है, जो ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मालिक हैं। अम्बा प्रसाद का कहना है कि वे लगातार उचित मुआवजा, रोजगार और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर संघर्ष करती रही हैं, लेकिन कंपनी मालिक की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। अम्बा प्रसाद के मुताबिक, “ऋत्विक कंपनी के मालिक सी. एम. राजेश ने धमकी दी कि मेरे पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जेल भिजवाया जाएगा और मेरा राजनीतिक करियर खत्म कर दिया जाएगा। सवाल यह है कि उन्हें इतना आत्मविश्वास कैसे है? पूर्व विधायक के इस आरोप ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed