झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग में कार्यरत क्लर्क की नक्सलियों ने की हत्या
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय क्लर्क की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि इसके साथ ही नक्सलियों ने एक अर्थ मूविंग मशीन को भी आग के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड वन विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय क्लर्क को नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि नक्सलियों ने एक अर्थ मूविंग मशीन को भी आग के हवाले कर दिया।
युवक की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने उसके शव के पास एक पर्चा छोड़ दिया, जिसमें लिखा गया था कि उसने पुलिस का मुखबिर होने की कीमत चुकाई है। पुलिस अधीक्षक लिंडा ने कहा कि घटना की जांच जारी है।
मंगलवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी हत्या की घटना है। इससे पहले 28 दिसंबर को हुई एक घटना में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबिर बताकर मार डाला था।