{"_id":"62ad0160799e0e294d263b4b","slug":"jharkhand-high-court-directed-government-to-furnish-report-on-ranchi-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi Violence: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची हिंसा पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi Violence: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची हिंसा पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 18 Jun 2022 04:04 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:04 AM IST
सार
अदालत ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पिछले दिनों रांची में हुई हिंसा पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने रिपोर्ट में राज्य सरकार को दोषियों को पकड़ने के लिए उठाए गए कदमों और भविष्य की कार्रवाई का उल्लेख करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
राज्य की राजधानी रांची में 10 जून को हिंसक विरोध प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन और न्यायमूर्ति एस एन प्रसाद की पीठ रांची हिंसा पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
पीठ ने यह भी जानना चाहा कि कैसे पथराव किया गया और पुलिस ने भी पथराव किया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पुलिस पर गोलियां भी चलाई गईं। अदालत ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन