फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren Oath Ceremony live Updates Jharkhand New Chief Minister Swearing Today News in Hindi

Hemant Soren Oath Ceremony: चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, इंडिया ब्लॉक के दिग्गज बने साक्षी

Thu, 28 Nov 2024 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

Jhakrhand CM Swearing Ceremony Live Updates: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। ये समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया है, इस दौरान मंच पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Hemant Soren Oath Ceremony live Updates Jharkhand New Chief Minister Swearing Today News in Hindi
हेमंत सोरेन ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा...
 

हेमंत सरकार का पहला फैसला
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री  सोरेन की सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए। जिसके तहत राज्य सरकारी मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिल रही धनराशि में बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत अब महिलाओं को 2500 रुपए मिलेंगे, ये राशि दिसंबर महीने से लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे।

सिदो और कान्हू को हेमंत और कल्पना ने किया नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और JMM विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो कान्हू पार्क में आदिवासी नेता सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और नेताओं की प्रतिक्रिया

नई सरकार के लिए बहुत-बहुत शुमकामनाएं- राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, नई सरकार के लिए बहुत-बहुत शुमकामनाएं और हम विश्वास करते हैं कि ये प्रदेश निश्चित रूप से देश के अंदर अच्छा स्थान बनाएगा और अच्छी प्रगति करेगा।
 

यह झारखंड के लिए अच्छा दिन- डीके शिवकुमार
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, यह झारखंड के लिए अच्छा दिन है। लोगों ने बहुत विश्वास दिखाया है। मुझे यकीन है कि पूरा गठबंधन बहुत अच्छे से काम करेगा। यह एक बड़ा सबक है क्योंकि उन्होंने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। नेताओं को परेशान करने से कोई फायदा नहीं इसलिए, यह भी कर्नाटक के बाद के उदाहरणों में से एक है।
 

'अब झारखंड देश का नंबर 1 राज्य जरूर बनेगा'
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, झारखंड के लिए इससे खुशी की बात क्या हो सकती है कि हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम बने हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया है। इससे मुझे पूरा विश्वास है कि अब झारखंड देश का नंबर 1 राज्य जरूर बनेगा।
 

रांची से वापस रवाना हुए तमाम नेता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद रांची से रवाना हुए।
 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद रांची से रवाना हुईं।
 

तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव मंच पर मौजूद

रांची (झारखंड): RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

राहुल गांधी और खरगे भी पहुंचे रांची

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।  

रांची पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचीं।

पिता शिबू सोरेन से मिले हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे।

अपने आवास से रवाना हुए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

रांची: झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन अपने आवास से रवाना हुए। हेमंत सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Hemant Soren Oath Ceremony live Updates Jharkhand New Chief Minister Swearing Today News in Hindi
हेमंत सोरेन - फोटो : Amar Ujala

हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस समारोह में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दिग्गजों समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 

ऐसे रहे परिणाम
हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

हेमंत सोरेन ने अकेले ही ली शपथ
हेमंत सोरेन ने आज अकेले ही राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। मामले में कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। वहीं हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए हैं।

ये दिग्गज भी रहे शपथग्रहण में शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में अन्य प्रमुख दलों के नेता भी शामिल हुए, इनमें भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed