{"_id":"6239fced5dd4e312b53b5d03","slug":"jharkhand-gumla-security-forces-capture-plfi-commander-and-three-others-in-special-operation-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गुमला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी पीएलएफआई के कमांडर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गुमला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी पीएलएफआई के कमांडर समेत तीन गिरफ्तार
Tue, 22 Mar 2022 10:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:14 PM IST
सार
एक अन्य घटना में कामडारा थाना क्षेत्र के रेडवा गांव के समीप जंगल में विचरण कर रहे मार्टीन ग्रुप के दो लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन
झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता।
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छापामारी कर दो अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षा बलों ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक एरिया कमांडर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक लाख रुपये का इनामी बातो टोपनो उर्फ बोखा को दबोचा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह उग्रवादी खूंटी जिले के रनिया और गुमला जिले के कामडारा क्षेत्र में कई कांडों में संलीप्त था और इसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज है।
एक अन्य घटना में कामडारा थाना क्षेत्र के रेडवा गांव के समीप जंगल में विचरण कर रहे मार्टीन ग्रुप के दो लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वकारीब ने बताया कि पुलिस को देखते ही हथियारबंद चार लोग भागने लगे लेकिन घुमन केरकेट्टा और गैब्रियल टोपनो को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। उनके पास से पीएलएफआई का बैनर, पर्चा, रसीद और बजाज कंपनी की डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई।