{"_id":"fd0a926caf93c7499de016c6e02d1f24","slug":"jharkhand-govt-toilet-4-62-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने खिलाड़ी को दिया 4.62 लाख का टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने खिलाड़ी को दिया 4.62 लाख का टॉयलेट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिक्शा चालक की बेटी की मेहनत को तवज्जो देते हुए झारखंड सरकार दीपिका कुमारी को 4.62 लाख रुपए का टॉयलेट देने जा रही है।
विज्ञापन
19 साल की दीपिका कुमारी विश्व तीरंदाजी में नंबर दो हैं लेकिन अभी भी वे अपने परिवार को एक टॉयलेट मुहैया नहीं कर पा रही हैं।
एक रिक्शा चालक की यह बेटी रांची से 15 किलोमीटर दूर रातूचट्टी गांव की रहनेवाली है।
बुधवार को रांची में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्डर की एक कॉपी दीपिका कुमारी के माता-पिता को सौंपी।
इस ऑर्डर के मुताबिक दीपिका कुमारी के घर पर बनने वाले इस टॉयलेट की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।
इस मौके पर दीपिका कुमारी के पिता ने कहा कि मेरी कमाई से यह कभी भी संभव नहीं हो पता कि मैं अपने घर पर टॉयलेट बनवाउं।