फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand govt increase the reward on naxalite leaders

चार नक्सलियों के सिर पर रखा गया एक-एक करोड़ का ईनाम

Fri, 31 Jul 2015 08:10 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
jharkhand govt increase the reward on naxalite leaders

नक्सलियों के प्रति लगातार सख्त रुख अपनाए हुए झारखंड सरकार ने अब चार आतंकियों पर ईनाम बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार प्रमुख नक्सली नेता अरविंद जी उर्फ देव कुमार सिंह, मिसिर बेसरा, प्रशांत बाबेस और विवेक चंन्द्र यादव पर सोमवार को झारखंड सरकार ने ईनाम की रकम 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया है।

पहले नक्सलियों के बारे में या उनके ठिकाने की सूचना देने पर 25 लाख रुपये के ईनाम का प्रावधान था लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया है। इन नक्सलियों पर नजदीकी राज्यों बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ईनाम घोषित है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भी है करोडों का ईनाम

jharkhand govt increase the reward on naxalite leaders

बिहार के औरंगाबाद निवासी अरविंद जी की गिनती झारखंड के प्रमुख माओवादी नेताओं में होती है, जो राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा रहता है। उसके सिर पर बिहार में पांच लाख और छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र में 40-40 लाख का ईनाम रखा गया है।

जबकि झारखंड के गीरडीह निवासी मिसिर बेसरा उर्फ भाष्करजी पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 50 लाख का ईनाम घोषित है। वहीं पश्चिम बंगाल निवासी सबसे बुजुर्ग नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ निर्भय जी पर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़़ में भी 50-50 लाख का ईनाम घोषित है।

जबकि विवेक चन्द्र यादव उर्फ विकास सिंह उर्फ सीताराम मांझी जो झारखंड के धनबाद का रहने वाला है उस पर भी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 40 लाख का ईनाम रखा गया है। सभी के खिलाफ झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईनाम बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed