Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Foundation Day 8 IPS Officers Among 20 Police Personnel To Be Honoured

झारखंड स्थापना दिवस: आठ आईपीएस समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

Sun, 22 Nov 2026 04:06 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 नवंबर को 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। कुल 13 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और सात को सराहनीय सेवा पदक देने के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day 8 IPS Officers Among 20 Police Personnel To Be Honoured
झारखंड स्थापना दिवस समारोह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड सरकार 28 नवंबर  को राज्य स्थापना दिवस समारोह और सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को वीरता पदक तथा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेगी। पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में आठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें उनके विशिष्ट योगदान के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


वीरता पदक पाने वाले अधिकारियों की सूची
समारोह में उत्कृष्ट साहस और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी और वर्तमान आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह तथा तत्कालीन चतरा एसपी और वर्तमान रांची के एसएसपी राकेश रंजन शामिल हैं। इन अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और जटिल अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


वीरता पदक पाने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के दो अधिकारी तत्कालीन कोतवाली रांची के डीएसपी और वर्तमान में धनबाद के विधि व्यवस्था डीएसपी प्रकाश सोय तथा एटीएस रांची के पूर्व डीएसपी एवं वर्तमान हटिया डीएसपी नीरज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में पदस्थापित इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और आरक्षी स्तर के जवानों ने भी अपने अदम्य साहस के बल पर यह सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें चतरा जिला से वर्तमान में रांची जिले में पदस्थापित इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी, चतरा के आरक्षी प्रकाश कुमार यादव, लातेहार से बोकारो स्थानांतरित सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार और लातेहार से हजारीबाग गए सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रांची से पलामू में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा, रामगढ़ से गिरिडीह गए सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार साहू, गढ़वा से जमशेदपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद कुशवाहा, गढ़वा से हजारीबाग स्थानांतरित सब इंस्पेक्टर राजबल्लभ कुमार तथा गढ़वा से रामगढ़ गए सब इंस्पेक्टर शिवलाल गुप्ता को भी वीरता पदक मिलेगा।

सराहनीय सेवा पदक के विजेताओं का ब्योरा
समारोह के दौरान पुलिस महकमे में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी में कुल छह आईपीएस अधिकारियों और एक पुलिसकर्मी को नामांकित किया गया है। सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज तथा पूर्व में रांची के डीआईजी रहे और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात डीआईजी अनीश गुप्ता को इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।


इसके अलावा, जैप-7 के पूर्व डीएसपी और वर्तमान एटीएस एसपी राज कुमार मेहता, विशेष शाखा के पूर्व सीनियर डीएसपी तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रांची के नक्सल अभियान एसपी दीपक कुमार शर्मा को यह सम्मान मिलेगा। बोकारो के पूर्व सीनियर डीएसपी मुख्यालय और वर्तमान गोड्डा एसपी मुकेश कुमार तथा लोहरदगा के पूर्व सीनियर डीएसपी अभियान एवं वर्तमान में एआईजी-सह-डीजी के विशेष सहायक दीपक कुमार पांडेय का नाम भी सूची में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed