{"_id":"6207186bf7d9ff2f8b23a804","slug":"jharkhand-engineer-was-going-to-dispose-the-body-after-filling-in-cricket-kit-bag-got-caught-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: क्रिकेट किट के बैग में शव भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था इंजीनियर, चढ़ ही गया पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: क्रिकेट किट के बैग में शव भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था इंजीनियर, चढ़ ही गया पुलिस के हत्थे
Sat, 12 Feb 2022 07:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमेशदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमेशदपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:46 AM IST
सार
आरोपी जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस की नजर से बचने के लिए क्रिकेट किट के बैग में भर रखा था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस ने एक ऐसे जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जो क्रिकेट किट के बैग में एक शव रखकर कार से ठिकाने लगाने जा रहा था। पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने शव को सीट पर रखने की बजाए बूट स्पेस में रखा था, लेकिन उसकी यह चतुराई काम नहीं आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी एम. तमिल वनान ने बताया कि आरोपी जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस की नजर से बचने के लिए क्रिकेट किट के बैग में भर रखा था।
विज्ञापन
ब्याज का धंधा करने वाले का था शव
एसएसपी ने बताया कि इंजीनियर ने पूछताछ में बताया कि यह शव ब्याज का धंधा करने वाले (moneylender) का था। वह जमशेदपुर के कासिडीह इलाके का रहने वाला था। गुरुवार को वह एक महिला के साथ आरोपी के घर तब आया था, जब इंजीनियर के परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। आरोपी का कहना है कि इसी दौरान महिला के पति समेत दो और लोग आए और उनका मनीलेंडर से विवाद शुरू हुआ। इसी बीच दो लोगों में से एक ने क्रिकेट बैट उठाया और मनीलेंडर को दे मारा। सिर में चोट आने से उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
इसलिए शव ठिकाने लगाने को तैयार हो गया
आरोपी का कहना है कि मनीलेंडर की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने उसे शव ठिकाने लगाने के लिए धमकाया और उसे बंधक बना लिया। इस कारण इंजीनियर यह काम करने के लिए तैयार हो गया। वह साक्ची मार्केट गया और वहां से स्पोर्ट्स किट का बैग खरीदकर लाया और उसमें शव को भर दिया। इसके बाद वह कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने निकला था।
इंजीनियर के परिजनों से हत्यारों ने मांगी 50 लाख रुपये फिरौती
इस बीच मनीलेंडर की हत्या करने वाले दो आरोपियों ने इंजीनियर के परिवार को वॉट्सएप पर संदेश भेजकर 50 लाख रुपये फिरौती मांगना शुरू कर दी। परिजन बेटे की रिहाई के लिए 25 लाख रुपये देने को तैयार भी हो गए। लेकिन जब परिजनों का इंजीनियर के दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।