झारखंड भी भाजपा के हाथ से फिसला, महागठबंधन को 47, भाजपा को 25 सीटों पर जीत
- सीएम रघुवर दास समेत पांच मंत्री हारे
- महागठबंधन को 47, भाजपा को 25 सीटों पर जीत
- एक साल में पांचवां राज्य जहां भाजपा ने सत्ता गंवाई
- 19 साल में पांचवीं बार सोरेन परिवार को मिलने जा रही है सत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सोनिया गांधी ने झारखंड के लोगों का आभार जताया
Congress interim president Sonia Gandhi on #JharkhandAssemblyPolls: With this mandate, the people have defeated BJP’s attempts to divide the society on caste and religious lines. https://t.co/eD8HmoJjtu
— ANI (@ANI) December 23, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव अब तक
झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज की है। 81 सदस्यीय विधानसभा में जहां महागठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 47 सीटें जीतीं, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
चुनावों में भाजपा का 65 सीटें जीतने का अभियान ध्वस्त हो गया। इसी के साथ महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद अब झारखंड भी भाजपा के हाथ से फिसल गया। एक साल में भाजपा ने पांच राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अब झारखंड) में सत्ता गंवा दी। झारखंड के बनने के 19 साल के इतिहास में कोई भी सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है।
चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा के 5 मंत्री हार गए। चुनाव पूर्व सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा से पहली बार अलग होकर चुनाव लड़ने वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी को भी 2 सीटें ही मिलीं। इस बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार व झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हेमंत को जीत की बधाई दी है। 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर नया राज्य बनने के बाद झारखंड में 19 साल में पांचवीं बार सोरेन परिवार को सत्ता मिलने जा रही है। हेमंत के पिता तीन बार राज्य के सीएम रहे, वहीं हेमंत दूसरी बार सीएम पद संभालेंगे। इस बीच, करारी हार के बाद रघुबर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
#JharkhandAssemblyResults: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन ने 39 सीटें जीतीं और भारतीय जनता पार्टी ने 18 सीटें जीतीं।
#JharkhandAssemblyResults: As per Election Commission trends, Congress-JMM-RJD alliance wins 39 seats and Bharatiya Janata Party (BJP) wins 18 seats. pic.twitter.com/VL9jnyDvnl
— ANI (@ANI) December 23, 2019
Raghubar Das after tendering his resignation as Jharkhand CM: People's mandate has not been in favour of BJP, but whatever has been the verdict of the ppl, we respect it. I hope Hemant Soren & his govt will work to fulfill the dreams of the people. #JharkhandAssemblyPollResults pic.twitter.com/ri26m7MYh4
— ANI (@ANI) December 23, 2019
दोनों सीटों से जीते हेमंत
हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों दुमका और बरहेट से जीत दर्ज की। दुमका सीट पर 13188 वोट और बरहेट सीट पर 25740 वोटों से जीते।
नतीजे - 23 सीटें
भाजपा-9झामुमो-8
कांग्रेस-4
आजसू-1
सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन)-1
रुझान : 58
भाजपा- 16झामुमो- 22
कांग्रेस- 11
राजद-1
झाविमो (पी)- 3
आजसू- 2
राकांपा- 1
निर्दलीय- 2
हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) December 23, 2019
भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
पीएम मोदी ने भी हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी।
Congratulations to @HemantSorenJMM Ji and the JMM-led alliance for the victory in the Jharkhand polls. Best wishes to them in serving the state.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2019
73449 वोटों के साथ दुमका सीट से आगे चल रहे हैं झामुमो के हेमंत सोरेन। भाजपा के लुइस मरांडी 62756 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर। बरहेट में भी सोरेन 61129 वोटों के साथ सबसे आगे।
हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा-
-जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है।-जनादेश के लिए झारखंड की जनता का धन्यवाद।
-गुरुजी को, सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी, लालू जी का आभार।
-मेरे लिए आज संकल्प लेने का दिन।
-आज से इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा।
Hemant Soren, Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) in Ranchi: I am thankful to the people of Jharkhand for the mandate. pic.twitter.com/mP23eLPNbw
— ANI (@ANI) December 23, 2019
झारखंड चुनाव में पहला नतीजा घोषित। भाजपा के कोचे मुंडा ने तोरपा सीट पर जेएमएम के सुदीप गुरिया को हराया।