{"_id":"609f41bd8ebc3ebf1b5507bc","slug":"jharkhand-crime-accused-killed-a-man-and-pull-out-his-eye-from-his-body-police-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पाकुड़ में अपराधियों ने शख्स की हत्या की, बाद में मृतक की निकाली आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पाकुड़ में अपराधियों ने शख्स की हत्या की, बाद में मृतक की निकाली आंख
Sat, 15 May 2021 09:06 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 15 May 2021 09:06 AM IST
सार
झारखंड के पाकुड़ में कुछ अपराधियों ने एक शख्स को जान से मार दिया और बाद में उसकी एक आंख निकाल ली। मामले की जांच में कर रही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर में नजरूल इस्लाम के तालाब के पास से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को देखने के बाद पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसकी एक आंख निकाल ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही जयकिष्टोपुर के अंसारूल शेख के तौर हुई है।
विज्ञापन
इधर शव की पहचान होने के बाद थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और उन सभी लोगों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ विमल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई और पूछताछ के आधार पर हत्यारों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर मृतक की आंख निकालने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी।