फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren distributes appointment letters to training officers

Jharkhand: सीएम सोरेन की युवाओं को सौगात, प्रशिक्षु अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र; AI पर कही ये बात

Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रशिक्षु अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी कौशल में सुधार जरूरी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren distributes appointment letters to training officers
नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। - फोटो : एक्स/हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को 49 प्रशिक्षु अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि ये अधिकारी युवाओं के कौशल को बढ़ाएंगे और उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन


'युवाओं का कौशल बढ़ाएं नियुक्ति पाने वाले अधिकारी'
यहां प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे भरोसा है कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी युवाओं के कौशल को इस तरह से बढ़ाएंगे कि उन्हें रोजगार पाने में मुश्किल नहीं होगी। 
विज्ञापन


'जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा एआई'
मुख्यमंत्री ने कहा, तकनीकी तेजी से बदल रही है और ऐसे में अगर आप अपने कौशल को समय के अनुसार नहीं ढालते हैं, तो आप बहुत पीछे रह जाएंगे। सोरेन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, अब हम खुद को एआई से दूर नहीं रख सकते। युवाओं को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है, जिसके लिए आईटीआई के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'आज परियोजना भवन में नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। पिछले वर्ष सितंबर माह में 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। आप सभी नवचयनित युवाओं और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।'


'हुनरमंदों को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा'
उन्होंने लिखा, 'आप सभी सरकार के अंग के रूप में चयनित हुए हैं।  आईटीआई के छात्र मुझसे क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलते रहते थे। उनके लिए शिक्षक और प्रशिक्षक का आभाव देखने को मिलता था। उसी कड़ी में आप सभी का चयन हुआ है, ताकि आप बच्चों को बेहतर शिक्षा और हुनर प्रशिक्षण दें। पूरी दुनिया में आज हुनर का मोल है। अगर आप हुनरमंद हैं तो आपको कहीं भी रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।'

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed