फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Champai cabinet expanded Hemant Soren brother Basant Soren took oath as minister Updates

Jharkhand: झारखंड में चंपई कैबिनेट का विस्तार, हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ

Fri, 16 Feb 2024 05:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

चंपई सोरेन ने दो फरवरी को आधिकारिक तौर पर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दो मंत्रियों आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल) ने भी शपथ ली थी।

विज्ञापन
Jharkhand Champai cabinet expanded Hemant Soren brother Basant Soren took oath as minister Updates
Shibu soren, Champai Soren - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा जेएमएम से मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपक बिरुआ और कांग्रेस से कांग्रेस से रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


इससे पहले चंपई सोरेन ने दो फरवरी को आधिकारिक तौर पर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दो मंत्रियों आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल) ने भी शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधानों के तहत, झारखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। पिछली हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में एक सीट खाली थी।
विज्ञापन


विभागों का बंटवारा भी किया गया
सीएम चंपई सोरेन ने अपने पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग, गृह विभाग, कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग रखा है। इसके अलावा रामेश्वर उरांव को वित्त विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग मिला। बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग मिला है। बसंत सोरेन को पथ निर्माण, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





न्यायिक हिरासत में हैं हेमंत
बतादें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में यह फैसला सुनाया था। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ईडी की हिरासत में थे।

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया था कि हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।


सोरेन को अदालत से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। उन्हें 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2 फरवरी को कोर्ट ने सोरेन को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेजा  था। इसके बाद से हिरासत की अवधि को कुल मिलाकर सात दिनों के लिए दो बार बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed