झारखंड: रांची में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, सीएम बोले- अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ रांची से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित दश्म फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य जवानों को भी गोलियां लगी हैं, वे घायल हैं। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता, डीआईजी एवी होमकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
बता दें कि सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मैं उन दोनों जगुआर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी। झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है और हम इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के बाद ही चैन से बैठेंगे।'
Jharkhand Chief Minister Raghubar Das: I salute the sacrifice of the two Jaguar jawans who lost their lives in the encounter today. Naxalism is breathing its last in Jharkhand and we will only rest when we eradicate it completely. (File pic) https://t.co/2GwOLDFaAh pic.twitter.com/YxKM3feioI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2019