फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand bjp protest outside assembly on dj ban in ram navami procession

Jharkhand: राम नवमी जुलूस में डीजे प्रतिबंध पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2023 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Mar 2023 03:22 PM IST
सार

प्रशासन ने आदेश में कहा है कि जुलूस में धारदार हथियार, डंडा, लाठी लेकर एक जगह इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
jharkhand bjp protest outside assembly on dj ban in ram navami procession
झारखंड विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग प्रशासन ने राम नवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल भाजपा के कई विधायकों ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने डीजे पर प्रतिबंध के संबंध में 5000 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा ने विधानसभा में भी उग्र तरीके से इस मामले को उठाया। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


हजारीबाग प्रशासन ने लगाई रोक
बता दें कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने रामनवमी के दौरान प्रत्येक मंगलवार को निकलने वाले मंगला जुलूस के दौरान धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने आदेश में कहा है कि जुलूस में धारदार हथियार, डंडा, लाठी लेकर एक जगह इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन के इस फैसले का विरोध हो रहा है। विभिन्न अखाड़े भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रशासन के फैसले का विरोध करने पर कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Jharkhand: झारखंड के 35 पुलिसकर्मी एक साथ हुए बीमार, पता लगाने के लिए जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के फैसले का हो रहा भारी विरोध
हजारीबाग प्रशासन के इस फैसले का भारी विरोध हो रहा है। विभिन्न अखाड़े के सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि रामनवमी का जुलूस परंपरागत हथियारों के साथ पिछले 98 सालों से निकाला जा रहा है। सरकार इस जुलूस के स्वरूप को ही बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य है कि वह रामनवमी के जुलूस को बंद करवा दे और बीते तीन सालों से यह षड़यंत्र रचा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed