फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: BJP MLA Indrajeet Mahto condition worsens, Bokaro departs, Hyderabad will be air-lifted

झारखंड: भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद में किया भर्ती, शिक्षा मंत्री को ठीक करने वाले डॉक्टर करेंगे इलाज

Sun, 18 Apr 2021 03:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 03:33 PM IST
सार

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोरोना संक्रमित विधायक इंद्रजीत महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका फेफड़ा संक्रमित हो गया है।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP MLA Indrajeet Mahto condition worsens, Bokaro departs, Hyderabad will be air-lifted
भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो - फोटो : twitter

विस्तार

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोरोना संक्रमित विधायक इंद्रजीत महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका फेफड़ा संक्रमित हो गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 12 अप्रैल को विधायक को धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दाैरान चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद शनिवार को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद भेजा गया। हैदराबाद में यशोदा अस्पताल में विधायक का इलाज डॉ. अपार जिंदल की देखरेख में होगा। डॉ. जिंदल फेफड़ा रोग के विशेषज्ञ हैं।

विज्ञापन


मधुपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दाैरान भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज एशियन जालान अस्पताल धनबाद में चल रहा था। इलाज के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन फेफड़ा संक्रमित हो गया। ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य से नीचे चला गया। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम ने डाली बाधा
विधायक इंद्रजीत महतो को शनिवार को एंबुलेंस से जालान अस्पताल से बोकारो के लिए रवाना किया गया है। बोकारो हवाईअड्डा पर विधायक इंद्रजीत और उनका परिवार एंबुलेंस में ही काफी देर तक एयर एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब माैसम के कारण एयर एंबुलेंस बोकारो हवाईअड्डा पर लैंड नहीं कर सका। इसके बाद विधायक को एंबुलेंस से रांची हवाईअड्डा पर ले जाया गया। रांची हवाईअड्डा से विधायक को शनिवार की शाम हैदराबाद के लिए एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, बोकारो भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। जिला उपाध्यक्ष संजय झा के मुताबिक, विधायक ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए हैं और कार्यकर्ताओं व नेताओं का एंबुलेंस के अंदर से अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री का इलाज कर चुके हैं डॉ. जिंदल
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़ा संक्रमित होने के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के डॉ. अपार जिंदल ने इलाज किया। कृत्रिम फेफड़ा लगाकर शिक्षा मंत्री की जान बचाई गई। जगरनाथ महतो फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद फिलहाल चेन्नई में ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। डॉ. अपार जिंदल इन दिनों एमजीएम अस्पताल के बजाय हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं। उनके बात करने के बाद सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो को हैदराबाद शिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed