Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-assembly-passes-resolution-against-mmdr-amendment-hemant-soren

झारखंड: एमएमडीआर कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित, हेमंत सोरेन बोले- हर साल 13 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

Thu, 26 Nov 2026 07:12 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन वापस लेने की मांग वाला प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि नए कानून से राज्य को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। भाजपा विधायकों ने इस दौरान सदन से वॉकआउट किया।

विज्ञापन
jharkhand-assembly-passes-resolution-against-mmdr-amendment-hemant-soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर) को वापस लेने की मांग से जुड़ा प्रस्ताव पारित कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले सदन में यह प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने दावा किया कि इस अधिनियम के लागू होने से राज्य को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। विपक्षी भाजपा विधायकों के सदन से वॉकआउट के बीच प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संसद से अगस्त में पारित यह संशोधन राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर डालेगा। इससे कल्याणकारी और विकास योजनाओं के लिए जरूरी धन जुटाने की राज्य की क्षमता प्रभावित होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "इस अधिनियम के लागू होने से राज्य सरकार को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। इससे सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जरूरी धन की व्यवस्था करने में कठिनाई होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार को वर्तमान में खनिज अधिकारों या खनिजयुक्त भूमि पर उपकर (सेस) के माध्यम से सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये मिलते हैं। इस राशि का इस्तेमाल सामाजिक-आर्थिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में किया जाता है। उन्होंने कहा कि संशोधित एमएमडीआर अधिनियम लागू होने के बाद राज्य सरकार खनिज अधिकारों या खनिजयुक्त भूमि पर कोई कर, उपकर या अन्य शुल्क नहीं लगा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "जब हमने खनन के बदले मुआवजे की मांग की तो इस अधिनियम के जरिए हमारे हाथ बांध दिए गए। भाजपा कारोबारियों को खदानें आवंटित कर उनका खजाना भर रही है।" उन्होंने दावा किया कि संशोधित खनन कानून आदिवासियों, गरीबों और दलितों के हितों के खिलाफ है तथा इससे पूंजीपतियों और कारोबारियों को फायदा होगा।

सोरेन ने कहा, "केंद्र सरकार देश की संपत्तियां बेच रही है, लेकिन कोयला खनन के बदले झारखंड को मिलने वाली 1.36 लाख करोड़ रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया।" मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से संशोधन पर दोबारा विचार करने या इसे वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड के संवैधानिक और वित्तीय अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, देश के कुल खनिज संसाधनों का करीब 40 प्रतिशत झारखंड में है। 

कल्पना सोरेन ने भी केंद्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड को उसके खनिज संसाधनों से मिलने वाले लाभ में उचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, "कोयला कंपनियों के पास झारखंड में दो लाख एकड़ से अधिक जमीन है, लेकिन यहां से निकाले गए खनिज दूसरे क्षेत्रों के विकास में काम आ रहे हैं। हमें यहां के मूल निवासियों की स्थिति सुधारने की जरूरत है।"

कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अधिनियम में संशोधन करने से पहले झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्यों से कोई परामर्श नहीं किया। उन्होंने कहा, "यह अधिनियम झारखंड की आर्थिक संभावनाओं को कमजोर करने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी क्षमता सीमित करने की साजिश है। जनता ने हम पर भरोसा जताते हुए चुनाव में भारी जनादेश दिया है।" उन्होंने कहा, "झारखंड अपने संसाधनों के दोहन के लिए केंद्र का उपनिवेश नहीं है। हम अपने अधिकार लेना जानते हैं और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ेंगे।"

बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब संसद में यह विधेयक पारित हो रहा था, तब झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन चुप क्यों रहा। उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी और विपक्ष ने संसद में अपनी भूमिका निभाई होती तो इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन की जरूरत नहीं पड़ती। विधेयक में संशोधन जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर किया गया है।"

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संशोधन के कारण सालाना 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का आंकड़ा पेश कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर उपकर लागू होने के बाद राज्य को वर्ष 2024-25 में 1,379.29 करोड़ रुपये, वर्ष 2025-26 में 7,487.92 करोड़ रुपये और वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक 7,122 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आंकड़ा कहां से आया?

ये भी पढ़ें- बीपीएससी: कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन के जरिए सभी राज्यों का समान विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में खनिजों से होने वाला राजस्व वर्ष 2014-15 के 25,006 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,14,549 करोड़ रुपये हो गया है।



मरांडी ने कहा कि झारखंड को खनिजों से सालाना करीब 18 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है, जबकि पड़ोसी राज्य ओडिशा को सालाना 46,710 करोड़ रुपये मिलते हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में लौह अयस्क की 49 खदानों में से केवल छह चालू हैं। इसी तरह 13 खनिज ब्लॉकों में से सिर्फ पांच ही संचालित हैं।

खनिजों का परिवहन रोकने की चेतावनी
बहस में हिस्सा लेते हुए राजद विधायक सुरेश पासवान ने भी केंद्र सरकार पर संशोधन के जरिए झारखंड के हितों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिनियम को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर झारखंड से खनिजों का परिवहन रोक दिया जाएगा। वहीं, भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक अरूप चटर्जी ने भी संशोधित कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed