फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly election result 2024 Kalpana one man army, CM Soren gave credit for victory to his wife

Jharkhand Election Result: 'कल्पना वन मैन आर्मी, उनकी मेहनत रंग लाई', CM सोरेन ने पत्नी को दिया जीत का श्रेय

Sat, 23 Nov 2024 06:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

Jharkhand Assembly Election 2024 Result: झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1211 उम्मीदवारों ने अपना सियासी भाग्य आजमाया। इनमें मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है। झामुमो 34 सीटों पर जीत मिल गई है। झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिल गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand assembly election result 2024 Kalpana one man army, CM Soren gave credit for victory to his wife
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: परिवार के साथ खुशी जताते सीएम हेमंत सोरेन। - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो की जीत के बाद सीएम हेमंत सोरेन काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने पार्टी की जीत का श्रेय अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया। एक्स पर पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा हमारे स्टार कैंपेनर का स्वागत है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि इस जीत में कल्पना सोरेन और उनकी टीम का बड़ा योगदान है। लोकसभा चुनाव में झामुमो में पांच सीटें जीती थीं। तब मैं जेल में था। अगर मैं बाहर होता तो और बेहतर प्रदर्शन करता। उस वक्त मेरी पत्नी कल्पना सोरेन ने वन मैन आर्मी की तरह काम करते हुए पूरा जिम्मा संभाला। इस चुनाव में हमने साथ मिलकर काम किया। हमने पहले ही पूरा होमवर्क कर लिया। जमीन पर जुटकर काम किया। हम वह संदेश देने में सफल रहे जो हम देना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 


सोरेन ने कहा कि इस बार का चुनाव काफी कठिन रहा। मैंने और झारखंड की जनता ने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मगर लोगों ने पांच साल हमारा काम देखा था, हम उनके साथ हर वक्त खड़े रहे। इसलिए उन्होंने हमको चुना। यह चुनाव मुझे हमेशा याद रहेगा।

लोकतंत्र की परीक्षा में पास हुआ इंडिया गठबंधन: सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र की परीक्षा में पास हो गया। हम चुनाव परिणामों के बाद अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि आइए झारखंड के पिछड़े टैग को हटाने का संकल्प लें और इसे विकसित बनाने का प्रयास करें। गठबंधन हमारे राज्य को अबुआ राज (सुशासन) के साथ स्वर्णिम झारखंड में बदल देगा।


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed