फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election Jharkhand Ranchi Narendra Modi Berhait rally news live updates

पीएम ने कहा- अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो हर पाकिस्तानी को नागरिकता का एलान करे

Tue, 17 Dec 2019 04:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Dec 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election Jharkhand Ranchi Narendra Modi Berhait rally news live updates
चुनावी सभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter

नागरिकता कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज कांग्रेस और उनके साथी दलों को खुलेआम चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत हैं तो वो खुलकर घोषणा करें कि वो पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देने के लिए तैयार हैंl देश उनका हिसाब चुकता कर देगा। झारखंड के बरहेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों में अगर साहस है तो खुलकर ये भी घोषणा करें कि वो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू करेंगे। अगर हिम्मत है, तो वो ये भी खुलकर घोषणा करें कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून बना है, उसे रद्द कर देंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि कांग्रेस और इसके साथी इस चुनौती को स्वीकार करें और खुलकर ये ऐलान करें वरना देश से झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और दूसरों को अपनी ढाल बनाकर ये गुरिल्ला राजनीति करना बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी देश के युवाओं को बर्बाद करने का ये खेल खेलना बंद कर दें। कांग्रेस की बांटो और राज करो इसी नीति की वजह से देश का एक बार बंटवारा हो चुका है। मां भारती के टुकड़े पहले हो चुके हैं। यही कांग्रेस है जिसने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठियों को भारत में घुसने दिया, यहां उनको वोटबैंक के नाम पर इस्तेमाल किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड की इस धरती से, इन वीर पुत्रों की धरती से, देश के मर-मिटने वाले इन बलिदानियों की धरती से मैं फिर एक बार पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे हिंदू हो मुसलमान हो, हर  को फिर से कहना चाहता हूं इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई भी असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मैं फिर से स्पष्ट कर दूं, भारत सरकार का एक ही ग्रंथ है बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान। हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि है और एक ही मंत्र हमारी प्रेरणा है। 

पीएम ने कहा कि मेरा देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवा साथियों से भी आग्रह है कि आप अपने महत्व को समझें, जहां आप पढ़ रहे हैं उन संस्थानों का महत्व समझें। सरकार के फैसलों और नीतियों को लेकर चर्चा करें, डिबेट करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको कुछ गलत लगता है तो लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें, सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। ये सरकार आपकी हर बात, हर भावना को सुनती, समझती है

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे हिंदू हो या मुस्लिम को फिर ये कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को डराने के लिए कांग्रेस, उसके जैसे दलों और उसके वामपंथी इकोसिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिर ये सफेद झूठ बोलने लगे हैं, लोगों को डराने लगे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो कानून बनाया है वो तो हमारे पड़ोस के तीन देशों में, धार्मिक अत्याचार की वजह से भारत आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बरसों से बहुत दयनीय स्थिति में हैं, जिनके पास वापसी का कोई रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करके राजनीति नहीं कर सकते अभी भी वे झूठ फैलाकर, डर फैलाकर अपनी राजनीति करने की आदत के भरोसे चल रहे हैं।

अनुच्छेद 370 को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर भी इन्होंने यही डर दिखाया। अगर 370 को हाथ लगाया गया तो करंट लग जाएगा, करंट। बवाल हो जाएगा, देश का टुकड़ा हो जाएगा। यही बोलते थे न, यही डर दिखाते थे न।

पीएम ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलगाव को बढ़ने दिया, आतंकवाद को बढ़ने दिया। वहां से पंडितों को निकाला गया। ये देखते रह गए, लेकिन इन्होंने निर्णय नहीं लिया। लेकिन जब आपने इस सेवक को फिर आदेश दिया तो अनुच्छेद 370 भी समाप्त हो गया और शांतिपूर्ण तरीके से आज कश्मीर भी आगे बढ़ने लग गया।

उन्होंने कहा कि आपने इस डर को, इस छल को नकार दिया। पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को ही नकार दिया लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातों को फैलाने को, उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना लिया है- प्रधानमंत्री श्री 

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों! ये हमारे बरहेट में राम-जानकी विराजमान हैं। भगवान राम ने 14 साल आदिवासियों के बीच में अपना जीवन बिताया है। यहां भव्य श्रद्धा केंद्र राम जी का मंदिर है। 

उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइए, अयोध्या में रामजन्म भूमि का मामला इतने सालों से लटक रहा था, इसका समाधान होना चाहिए था कि नहीं होना चाहिए था। ये मसला शांति से सुलझना चाहिए था कि नहीं। सत्य के मार्ग के सबको चलना चाहिए था कि नहीं चलना चाहिए था। 

पीएम ने कहा कि लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि वो वही काम करते थे, जिनमें अपनी राजनीति की रोटियां सेंकते रहें। इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि इसका हल कांग्रेस और उसके साथी कभी नहीं चाहते थे। लटकाना, भटकाना इसी में उनकी राजनीति की खिचड़ी पकती थी।

प्रधानमंत्री ने सभा में कहा कि वो राजनीति करते रहे, सबको डराते रहे और देश अयोध्या में राममंदिर का इंतजार करता रहा। मेरे प्यारे भाइयों, बहनों! हम राष्ट्रनीति पर चले और अयोध्या में भव्य राममंदिर का रास्ता आज साफ हो गया।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद कहीं कोई तनाव नहीं हुआ ना ही कोई दंगा हुआ। ये सब चीजें शांति से हो गई। देश में सभी काम शांति से होने चाहिए। अब मोदी सबकुछ शांति से कर रहा है तो उनके (विपक्ष) के पेट में चूहे दौड़ रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि मोदी को, भाजपा को मिल रहा देश का प्यार इनको (विपक्ष) पच नहीं रहा है। इनको ये समझ ही नहीं आ रहा है कि जिन बातों को लेकर दशकों तक देश को इन्होंने डराया, वो आखिर झूठ क्यों साबित हुईं।

पीएम ने कहा कि झारखंड सहित देशभर की आठ करोड़ से अधिक बहनों को पहली बार मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है। ये आदिवासी को भी मिला, पिछड़े को भी मिला, दलित को भी मिला, सामान्य वर्ग को भी मिला। हर पंथ, हर संप्रदाय के गरीबों को इसका लाभ मिला। उन्होंने कहा कि कमल का फूल खिलता है तो आदिवासियों का भला होता है, महिलाओं का भला होता है, किसानों का भला होता है और युवाओं का भला होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के करोड़ों गरीब किसानों, खेत मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, दुकानदारों को तीन हजार रुपये की पेंशन की सुविधा मिली है, वो भी बिना भेदभाव के। देश के करीब दो करोड़ गरीबों और झारखण्ड के 10 लाख गरीबों के लिए अगर घर बने तो ये भी बिना किसी भेदभाव के।

आयुष्मान भारत की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी देश के हर गरीब को मिल रहा है। इस योजना से पूरे देश के करीब 67 लाख और झारखंड के दो लाख से ज्यादा गरीब परिवारों का मुफ्त इलाज हो भी चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सच उजागर होकर आ गया है कि अगर सबसे ज्यादा सुरक्षा कहीं है तो वह भाजपा की सरकारों में ही है। वे इस बात से परेशान हैं, आखिर जिन मामलों को इन्होंने लटकाए रखा, ऐसे मसले लोगों को भी चिंतित कर देते थे, उत्तेजित कर देते थे, परेशान कर देते थे ऐसे मामलों को आज मोदी ने कैसे सुलझा दिया।

उन्होंने कहा कि दूर-दूर से इतनी बड़ी तादात में आप मुझे यहां आशीर्वाद  देने आएं हैं। आपका यही स्नेह, आशीर्वाद तो जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और देशभर के वामपंथियों को परेशान करता है, उनकी नींद हराम कर देता है। मोदी को, भाजपा को मिल रहा देश का प्यार इनको पच नहीं रहा है।

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में चार चरणों का मतदान हो चुका है और हर चरण में भारी एवं शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। झारखंड के मतदाताओं ने डर और भय से मुक्त होकर मतदान किया है। इस बार भी हर तरफ एक ही आवाज है - 'झारखण्ड पुकारा, भाजपा दोबारा'।

उन्होंने कहा कि वीर वीरांगनाओं के आशीर्वाद से भाजपा सरकार पूरे देश में आदिवासी सेनानियों से जुड़े संग्रहालय बना रही है ताकि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में, भारत के निर्माण में हिंदुस्तान के हर कोने में इन आदिवासी वीरों के योगदान में भारत हमेशा-हमेशा याद रखे।

पीएम मोदी ने कहा कि जब से भाजपा की एनडीए सरकार देश में है तबसे हर वर्ग, हर संप्रदाय के हित में हमने काम किया। झारखंड सहित पूरे देश के करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खातों में 36 हजार करोड़ रुपये सीधे जमा हो चुके हैं। ये हर वर्ग, हर संप्रदाय के किसानों के खाते में जमा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब गरीब को, आदिवासी को लगता है कि मेरा कोई अपना है जो दिल्ली में बैठकर उसका ध्यान रख रहा है, उसके बच्चों का ध्यान रख रहा है, तो गरीब से गरीब, जंगलों में रहने वाला मेरा भाई, मेरी बहनें हम पर भरपूर आशीर्वाद बरसाते हैं।

इस चुनाव में प्रचार के लिए राज्य में यह उनका छठा दौरा है। इससे पहले उन्होंने दुमका में भी सभा की थी। पांचवे चरण के चुनाव में झारखंड विधानसभा की 16 सीटों पर मतदान किए जाएंगे। 


बरहेट से भाजपा ने सिमोन मालतो को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि झामुमो ने गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। बरहेट में मोदी के साथ बोरियो, लिट्टीपाड़ा, राजमहल, पाकुड़, महगामा और गोड्डा के उम्मीदवार भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

2014 में हुए विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों में से छह सीटों पर झामुमो, पांच पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और दो पर जेवीएम ने जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2009 में हुए इन विधानसभा सीटों के चुनाव में नौ सीटों पर झामुमो, दो पर भाजपा, दो पर जेवीएम और एक-एक सीट कांग्रेस, राजद और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। 

20 दिसंबर को इन 16 सीटों पर मतदान होगा
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed