फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly election 2024 Yogi Adityanath Baba Vaidyanath Jyotirlinga news in hindi

Jharkhand: सीएम योगी ने किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, पंडा समाज ने किया शानदार स्वागत

Mon, 18 Nov 2024 09:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

यूपी के सीएम ने झारखंड के जामताड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में सीएम योगी ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और पीएम मोदी की तरफ से भेजे गए केंद्रीय धन को लूट लिया है।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly election 2024 Yogi Adityanath Baba Vaidyanath Jyotirlinga news in hindi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया। उनकी आखिरी रैली देवघर में भाजपा प्रत्याशी व विधायक नारायण दास के लिए हुई। सियासी गतिविधियों से फुर्सत निकाल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन करने भी पहुंचे। सीएम योगी ने देवघर में जलाभिषेक के बाद आरती भी की। उन्होंने बाबा से सुखद व समृद्ध भारत की कामना की। सीएम योगी के बैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


'देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे'
समाज के लोगों ने सीएम को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने देवघर के स्थानीय लोगों से बातचीत की। यहां मौजूद लोगों ने सीएम को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। इस दौरान यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने जामताड़ा में की रैली
देवघर से पहले सीएम योगी ने जामताड़ा के नाला में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली नें सीएम योगी ने कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और मोदी द्वारा भेजे गए केंद्रीय धन को लूट लिया है। इसने बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ को भी बढ़ावा दिया है, जिससे ‘बेटी, माटी, रोटी’ के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अब, लूटे गए धन को वापस लेने के लिए बुलडोजर तैयार है।" उन्होंने झामुमो पर भूमि जिहाद और लव जिहाज का समर्थन करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान, 23 नवंबर को नतीजे
झामुमो सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, "अब वे अपनी विभाजनकारी राजनीति के जरिए झारखंड के लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं।" बता दें कि झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण में लगभग 66 फीसदी वोटिंग हुई थी। पहले चरण के मतदान के बाद 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।


झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed