फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 312 member team of BLO volunteers and BAG from several districts will go to New Delhi CEO meeting

Jharkhand News: कई जिले से BLO, वालेंटियर और BAG के 312 सदस्यीय टीम जाएगी नई दिल्ली, CEO ने बैठक कर दी जानकारी

Sat, 03 May 2025 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 05:43 PM IST
सार

Meeting of Chief Electoral Officer: 19 और 20 मई को भारत निर्वाचन आयोग के IIIDEM में झारखंड के निर्वाचन संबंधित विभिन्न स्टेक होल्डर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करेंगे। विभिन्न जिलों से बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 सदस्यीय टीम नई दिल्ली जाएगी।

विज्ञापन
Jharkhand 312 member team of BLO volunteers and BAG from several districts will go to New Delhi CEO meeting
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 सदस्य की टीम अपने एक्सपेरिएंस शेयर के लिए नई दिल्ली स्थित IIIDEM में 19 एवं 20 मई दो दिवस के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इस हेतु सभी संबंधित जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी अपने जिले के बीएलओ, वालेंटियर एवं बैग के सदस्यों को चयनित करते हुए उनकी सूची सोमवार तक उपलब्ध करा दें, जिससे अग्रतर कार्रवाई की जा सके। के रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं का हुआ स्वास्थ्य बीमा, CM हेमंत सोरेन ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के झारखंड भ्रमण के दौरान रामगढ़ के वालेंटियर एवं रांची दशम फ़ॉल के बीएलओ से उन्होंने मुलाकात किया था। इस दौरान उनके साथ हुए एक्सपेरिएंस शेयर से मुख्य चुनाव आयुक्त अत्यंत प्रभावित हुए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के पहल पर पहली बार देश के अन्य राज्यों के सामने झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्य लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2024 के अपने कार्यों एवं अनुभवों को साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रांची में छह मई को, कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर साधा निशाना

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य के मतदान से जुड़े स्टेक होल्डर को यह अवसर प्राप्त हुआ है। सभी संबंधित जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी अपने जिले के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्यों को चयनित करते हुए उनके आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उप सचिव देवदास दत्ता सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed