फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Health Insurance Jharkhand is first state where advocates get health insurance CM Hemant Soren launched it

Health Insurance: झारखंड पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं का हुआ स्वास्थ्य बीमा, CM हेमंत सोरेन ने किया शुभारंभ

Sat, 03 May 2025 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 03:41 PM IST
सार

Advocates Health Insurance: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। झारखंड पहला राज्य बना जहां अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा किया गया।

विज्ञापन
Health Insurance Jharkhand is first state where advocates get health insurance CM Hemant Soren launched it
स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ करते सीएम समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तोहफा दिया है। दरअसल, राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तमाम अधिवक्ताओं के बीच स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के तमाम अधिवक्ताओं को बड़ा सौगात दिया गया है। शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा अधिवक्ताओं को समर्पित स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रांची में छह मई को, कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड पहला राज्य बन चुका है, जहां अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ किया गया है। अधिवक्ताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 में हाईकोर्ट के स्तर पर गठित झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए छह हजार रुपये प्रीमियम भुगतान के लिए नौ करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय, खेलगांव में बनेगा स्कूल और होगा सोलर प्लांट

अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अधिवक्ताओं को अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी सौंपा गया।

Health Insurance Jharkhand is first state where advocates get health insurance CM Hemant Soren launched it
मौजूद अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य  से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था, उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत "अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हम लोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे।

हर वर्ग-समुदाय, हर उम्र के लोगों का सर्वांगीण विकास लक्ष्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की चिंताएं राज्य के हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए है, चाहे वह गांव में रहता हो, शहर में रहता हो, अमीर हो, गरीब हो व्यापारी हो, नौजवान हो, छात्र-छात्राएं हो, बच्चे हो, बूढ़े-बुजुर्ग हो, सभी के लिए है। राज्य सरकार इनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयास किया है कि राज्य के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक समाज, प्रत्येक तबके के लोगों तक सरकार की आवाज एवं भावी योजनाएं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य का पिछड़ा होना हम सभी के लिए काफी तकलीफ पहुंचाने वाली बात है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के पिछड़ेपन को दूर किया जाए। इसके लिए लगातार हमारी सरकार सकारात्मक पहल करते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रांची में छह मई को, कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर साधा निशाना

राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी जनता के लिए समर्पित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से इस राज्य को दिशा देने का अवसर हमें मिला है, इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी इस राज्य की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अगर हम काम करेंगे तो स्वाभाविक रूप से लोग हमसे जुड़ेंगे। आज यही कारण है कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान राज्य सरकार को झारखंड की सम्मानित जनता ने और अधिक मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। हमारा प्रयास है कि हम राज्यवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करें।

समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती रहती हैं। इन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। आज उसी क्रम में हमारी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने यह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू किया है। राज्य में आप लोगों के लिए भी वकालत के कार्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर कैसे हो सके, इस दिशा में हमारी सरकार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रही है।

बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के बच्चों को क्वॉलिटी एजुकेशन मिल सके, इस निमित्त उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया है। आप अपने बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। अपने बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उसे गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये तक का ऋण आपके बच्चों को प्राप्त हो सकेगा और वह ऋण बिना किसी गारंटी प्राप्त होगा। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी अधिवक्ताओं को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई एवं जोहार।

यह भी पढ़ें: झारखंड में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय, खेलगांव में बनेगा स्कूल और होगा सोलर प्लांट

इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, निदेशक एनएचएम अबु इमरान सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed