फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress Save Constitution rally in Ranchi on May 6 Kanke MLA Suresh Baitha targets BJP

Jharkhand: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रांची में छह मई को, कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Sat, 03 May 2025 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 03:28 PM IST
सार

Save Constitution Rally: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली राजधानी रांची में छह मई को होगी। कांके विधायक सुरेश बैठा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। कोई संविधान रक्षा की बात करता है तो वह कांग्रेस है।

विज्ञापन
Jharkhand Congress Save Constitution rally in Ranchi on May 6 Kanke MLA Suresh Baitha targets BJP
कांके विधायक सुरेश बैठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन आगामी छह मई को किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे, जिसकी तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। कांग्रेस से कांके विधायक सुरेश बैठा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से संविधान को बदलने का कोशिश भाजपा करती है, यह अनुचित है। इसलिए लगातार कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहती है और संविधान बचाओ रैली के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कितनी भी तैयारी कर ले अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ मंच का मार्च, पहलगाम आतंकी हमले पर भी प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जातिगत जनगणना पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष के कारण ही दबाव में आकर केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लागू की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर उन्होंने कहा, बाबूलाल मरांडी भाजपा की नैया को डुबाने का काम कर रहे हैं। यह कोई मुद्दे में न बोले तो ही बेहतर होगा। क्योंकि अब वो फ्लाप नेता हो चुके हैं, उनकी कोई नहीं सुनता। 

यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान टूटा मंच, राजद के चर्चित विधायक समेत कई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed