{"_id":"64a212fb4f03016d59070433","slug":"jagarnath-wife-will-take-oath-as-minister-today-in-jharkhand-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: जगरनाथ की पत्नी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, गढ़वा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: जगरनाथ की पत्नी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, गढ़वा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
Mon, 03 Jul 2023 05:44 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:44 AM IST
सार
झारखंड के दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
विज्ञापन
जगरनाथ महतो
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। जगरनाथ के निधन के बाद से सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद रिक्त है। महतो के पास स्कूल शिक्षा के अलावा साक्षरता एवं आबकारी विभाग था। बेबी देवी के बाद में प्रदेश के डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ने की संभावना हैं।
विज्ञापन
गढ़वा में पीएलएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
झारखंड के गढ़वा में पुलिस ने भौवराहा जंगल से पीएलएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक उग्रवादी भाग निकला। तीनों सिंजो के भौवराहा जंगल में छुपे हुए थे। इनके पास से दो देसी राइफल, कट्टा, पिट्ठू बैग, पीएलएफआई का पर्चा और वर्दी सहित दैनिक उपयोग के समान बरामद किए गए हैं। फरार उग्रवादी की पहचान कमलेश यादव के रूप में की गई है, जिसकी तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन